एचआईएल-2016 का फाइनल रांची में होगा

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। अगले साल होने वाले हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण का फाइनल मैच रांची के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

एचआईएल के चौथे संस्करण का पहला मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा।

एचआईएल के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने गुरुवार को कहा, “एचआईएल के चौथे संस्करण का फाइनल मैच रांची में खेला जाएगा, क्योंकि टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण की विजेता रांची की टीम रही।”

बत्रा ने कहा, “टूर्नामेंट का पहला मैच भुवनेश्वर में होगा। टूर्नामेंट का विस्तृत कार्यक्रम में बाद में जारी किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493