डेविस कप : वर्ल्ड ग्रुप के लिए चेक गणराज्य से भिड़ेगा भारत

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में अगले तीन दिनों तक दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) परिसर में विश्व की नम्बर-1 टीम चेक गणराज्य से भिड़ेगा।

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में अगले तीन दिनों तक दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) परिसर में विश्व की नम्बर-1 टीम चेक गणराज्य से भिड़ेगा।

भारत के लिए शीर्ष एकल खिलाड़ी युकी भाम्बरी अभियान की शुरुआत करेंगे। युकी (125) को शुक्रवार को होने वाले पहले एकल मुकाबले में लुकास रोसोल से भिड़ना है।

दूसरे एकल मुकाबले में भारत के दूसरे शीर्ष एकल खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन का सामना जिरी वेसेले से होगा। ये दोनो मैच शुक्रवार को होंगे।

शनिवार को रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस की जोड़ी युगल मुकाबले में उतरेगी। भारतीय जोड़ी का सामना एडम पाव्लासेक और राडेक स्टेपानेक से होगा। शनिवार को एक ही मुकाबला होगा।

पेस बुधवार को न्यूयार्क से लौटे हैं। पेस ने स्विस स्टार मार्टिना हिंगिस के साथ मिश्रित युगल खिताब जीता है।

ऐसे में पेस की मौजूदगी से भारतीय खिलाड़ियों में ऊर्जा रहेगी और वह रविवार को होने वाले उलट एकल मुकाबलों में भी बेहतरीन खेल दिखा सकेंगे।

दूसरी ओर, स्टेपानेक एक शानदार खिलाड़ी हैं और अपनी टीम में वही दर्जा रखते हैं, जो भारतीय टीम में पेस का है। वह निश्चित तौर पर अपने साथियों का मनोबल बनाए रखेंगे।

उलट एकल मुकाबलों में युकी का सामना वेसेले से होगा जबकि देवबर्मन रोसोल से भिड़ेंगे। यहां गौर करने वाली बात यह है कि बीते एक साल से देवबर्मन खराब फार्म हैं। बीते 11 मौकों से वह अलग-अलग टूर्नामेंट में पहले ही दौर में हारे हैं।

इस तीन दिवसीय मुकाबले को जीतने वाली टीम को 2016 में वर्ल्ड ग्रुप में खेलने का मौका मिलेगा जबकि हारने वाली टीम को अपने क्षेत्र के ग्रुप-1 में लौटना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493