यूरो-2016 में खिताबी जीत को लेकर अश्वस्त हैं हॉजसन

लंदन, 18सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की फुटबाल टीम के वर्तमान कोच रॉय हॉजसन अगले साल के यूरोपियन चैम्पियनशिप 2016 में टीम की जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

इंग्लैंड की टीम ने साल 1966 में अपने घरेलू मैदान पर विश्व कप जीता था।

हॉजसन ने शनिवार को सेन मरीनो की टीम के खिलाफ होने वाले इंग्लैंड के .यूरो क्वलीफाईंग मैच से पहले आयोजित टीम की एक बैठक में यह बात कही।

इंग्लैंड की टीम अभी तक क्वालिफिकेशन मैचों में अपना 100 प्रतिशत बनाए रखने में सक्षम रही है और शनिवार को अगर टीम जीतती है तो वह यूरो 2016 में अपनी जगह बना लेगी।

इस टूर्नामेंट के बाद इंग्लैंड फुटबाल के साथ हॉजसन का करार पूरा हो जाएगा। उन्होंने अपनी 22 सदस्यीय टीम को आगामी सत्र के लिए अपने अरमान साझा किए।

68 वर्षीय कोच ने कहा कि अगर उनकी टीम फ्रांस में अगले साल होने वाले टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करती है तब ही उनके खिलाड़ी खिताब जीतने में सक्षम होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493