विश्व कप क्वालीफायर के लिए ऑस्कर, कोटिन्हो ब्राजील टीम में

रियो डी जेनेरियो, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व कप क्वालीफायर 2018 के लिए ब्राजील के कोच डुंगा ने चेल्सी के लिए खेलने वाले मिडफील्डर ऑस्कर और लीवरपूल के फिलिप कोटिन्हो को अपनी टीम में शामिल किया है।

ब्राजील अपनी पारी की शुरुआत चिली और वेनेजुएला के खिलाफ करेगा।

विश्व कप क्वालीफायर के लिए दिग्गज खिलाड़ी काका ब्राजील की टीम में शामिल नहीं हैं। हालांकि, इस महीने में कोस्टारिका और अमेरिका के खिलाफ दोस्ताना मैच में काका ने ब्राजील की टीम से खेला था।

इस साल ब्राजील 8 अक्टूबर को सैंटियागो में कोपा अमेरिका चैम्पियंस चिली खेलेगा।

डुंगा ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में टीम की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ऑस्कर घायल होने के कारण कोस्टारिका और अमेरिका के साथ दोस्ताना मैच में ब्राजील की टीम में शामिल नहीं थे, वहीं कोटिन्हो को चेल्सी के खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल किया गया था।

विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील टीम :

गोलकीपर : डेविड लुइज, मिरांडा, मोरकिन्होज, गिल, फाबिन्हो, राफिन्हा, फिलिप लुईस, मार्सेलो

मिडफील्डर : लुईज गस्तावो, फर्नाडिन्हो, इलियास, रेनाटो अगस्तो, डोग्लास कोस्टा, लुकास लिमा, लुकास मोरा, विलियन, फिलिपे कोटिन्हो, ऑस्कर

फारवर्ड : रॉबर्ट फरमिनो, हल्क

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493