तिआनजिन के एक गोदाम में 12 अगस्त को रात लगभग 11.30 बजे दो विस्फोट हुए थे, जिसमें बड़ी मात्रा में खतरनाक रसायन रखे हुए थे। इसमें लगभग 700 टन सोडियम सायनाइड भी था। इन विस्फोटों में 165 लोगों की मौत हो गई थी।
तिआनजिन कार्य सुरक्षा प्रशासन ब्यूरो के निदेशक वी किंगसोंग ने कहा कि शहर में विषाक्त रसायनों के गोदामों, पटाखा संयंत्रों, निर्माण स्थलों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों जैसे स्थानों पर कार्य सुरक्षा जांच शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
इस दुर्घटना के बाद देशव्यापी सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई थी। इस जांच में 34 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में से 29 के 80 स्थलों पर हानिकारक तत्व पाए गए। सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने स्थानीय सरकारों से इससे जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है।
dharmpath.com dharmpath