सीपीसी ने तेल कंपनी के भ्रष्ट अधिकारी को निलंबित किया

सीपीसी की सेंट्रल कमीशन फॉर डिस्प्लिीन इंस्पेक्शन (सीसीडीआई) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि इसने अप्रैल में वांग के मामले में जांच शुरू की थी, जिसमें उन्हें पदोन्नित के लिए सत्ता के दुरुपयोग का दोषी पाया।

बयान के मुताबिक, वांग को उपहारस्वरूप धनराशि स्वीकार करने और अपने रिश्तेदारों के कारोबारों को लाभ पहुंचाने के लिए पद के दुरुपयोग तथा सीपीसी के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया। वांग प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने की गतिविधियों में लिप्त रहे।

सीसीडीआई ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक पैसे से व्यक्तिगत भोज आयोजित कर और सरकारी पैसे का गबन कर सीपीसी के मितव्ययिता नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने रिश्वत भी लिए।

वांग के अवैध तरीके से जुटाए गए पैसे को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच न्यायिक प्रशासन को सौंप दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493