‘थूंगावनम’ के निर्देशन से सपना हुआ सच : राजेश

चेन्नई, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्मों में पर्दापण कर रहे राजेश एम. सेल्वा का कहना है कि आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म ‘थूंगावनम’ में अभिनेता-निर्देशक कमल हासन को निर्देशित करना सपना सच हो जाने जैसा है। फिल्म दिवाली पर प्रदर्शित होगी।

राजेश ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन वह था, जब कमल सर ने मुझे इस फिल्म के निर्देशन के लिए कहा। इससे पहले और बाद में कुछ नहीं था और मुझे लगता है कि कोई भी चीज इसकी जगह नहीं ले सकती। यह पुराना सपना सच हुआ है।”

पांच साल से अधिक वह हासन के साथ सहयोगी के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं राजेश को यह काम चुनौतीपूर्ण नहीं लगा।

कमल ने पहले ही अपनी तमिल फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जो अनुभवी लेखक-निर्देशक की कहानी है।

उन्होंने बताया, “मैं निश्चित रूप से उनकी अगली परियोजना में हूं, अभी मुझे अपनी भूमिका के बारे में नहीं पता, लेकिन काम शुरू कर दिया गया है।”

राजेश कथित तौर पर हासन के साथ दूसरी बार निर्देशन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493