‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 3’ में काम करना पसंद करूंगा : प्रकाश

चेन्नई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता और संगीतकार जी.वी. प्रकाश कुमार का कहना है कि अवसर मिले तो वह ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 3’ में काम करना पसंद करेंगे।

प्रकाश की हाल ही में आई फिल्म ‘तृषा इल्लाना नायंथारा’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।

प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, “मैंने इसके बारे में पिछले सप्ताह सुना था। अभी तक टीम से किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन अगर मुझे अवसर मिले तो, मैं फिल्म में काम करना चाहूंगा।”

प्रशांत ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ के संगीतकार भी रहे हैं।

प्रकाश ने हाल ही में अभियन की दुनिया में कदम रखा है और वह अभी काफी व्यस्त हैं। प्रकाश के पास अभी तीन फिल्में हैं।

प्रकाश ने कहा, “अभिनय के कारण संगीत नहीं पिछड़ेगा, एक संगीतकार के तौर पर मेरे पास कुछ अच्छी परियोजनाएं हैं। मैं संगीत और अभिनय के बीच संतुलन बनाना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493