रूस की सबसे बड़ी वायुयान निर्माता कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (यूएसी) के अध्यक्ष यूरी स्लाइयूसर ने कहा कि लंबी दूरी के बड़े यात्री विमानों के विकास के लिए इस साल के अंत तक दोनों देशों की सरकारों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। रूस की कंपनी अगले तीन साल में चीन और दक्षिणपूर्व एशिया में 100 विमानों को बेचने की योजना बना रही है।
सेंट्रल इंस्टीटूयूट ऑफ एवियशन मोटर्स के महानिदेशक के सहायक व्लादिमीर पाल्किन ने कहा कि रूस को एयरो इंजन के विकास के लिए चीन के साथ काम करने की उम्मीद है। दोनों देशों को उड्डयन उद्योग क्षेत्र के अतंर को कम करने के लिए एयर इंजनों के विकास पर काम करने की जरूरत है।
एक्सपो में शामिल रूस की एक प्रदर्शक कंपनी अपने भारी रॉकेट इंजनों को चीन में बेचने की इच्छुक है। एनपीओ एनरगोमाश के सूचना विभाग के प्रमुख व्लादिमीर सुडाकोव ने कहा, “यदि दोनों सरकारों के बीच समझौता होता है तो हमारी कंपनी एक अच्छी साझेदार बनेगी। रूस के इंजन क्षमता, विश्वसनीयता और पर्यावरणीय सुरक्षा के लिहाज से अव्वल हैं।”
dharmpath.com dharmpath