भारत अब भी जीत का दावेदार नहीं : सोमदेव

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। सोमदेव देवबर्मन ने भले ही भारत को चेक गणराज्य के खिलाफ जारी डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में बराबरी दिला दी हो लेकिन वह अपनी टीम को विजेता का दर्जा नहीं देना चाहते।

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। सोमदेव देवबर्मन ने भले ही भारत को चेक गणराज्य के खिलाफ जारी डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में बराबरी दिला दी हो लेकिन वह अपनी टीम को विजेता का दर्जा नहीं देना चाहते।

सोमदेव ने शुक्रवार को कहा कि भारत अभी भी मुकाबले में ‘अंडरडॉग’ है।

युकी भाम्बरी के पहले एकल मुकाबले में लुकास रोसोल के हाथों हारने के बाद सोमदेव के 40वें वरीयता प्राप्त जिली वेसेले के खिलाफ जीत हासिल करते हुए अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी है।

दिल्ली में 2010 से अजेय सोमदेव ने कहा, “अगर वे रिवर्स सिंगल लाइन अप बदल दें तो मुझे हैरानी नहीं होगी। उनके सभी चार खिलाड़ी एकल में बेहतरीन हैं। हमारे संसाधन सीमित हैं। ऐसे में हम हर लिहाज से अंडरडॉग हैं।”

शनिवार को रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस की जोड़ी युगल मुकाबले में उतरेगी। भारतीय जोड़ी का सामना एडम पाव्लासेक और दिग्गज राडेक स्टेपानेक से होगा।

पेस बुधवार को न्यूयार्क से लौटे हैं। पेस ने स्विस स्टार मार्टिना हिंगिस के साथ मिश्रित युगल खिताब जीता है। पेस की मौजूदगी से भारतीय खिलाड़ियों में ऊर्जा है और वह युगल मैच जीतकर अपनी टीम को जरूरी आत्मबल देना चाहेंगे। जिसके कि उनके युवा सथी रविवार को होने वाले उलट एकल मुकाबलों में भी बेहतरीन खेल दिखा सकें।

दूसरी ओर, स्टेपानेक एक शानदार खिलाड़ी हैं और अपनी टीम में वही दर्जा रखते हैं, जो भारतीय टीम में पेस का है। वह निश्चित तौर पर अपने साथियों का मनोबल बनाए रखेंगे और युगल मुकाबला अपने नाम करना चाहेंगे।

उलट एकल मुकाबलों में युकी का सामना वेसेले से होगा जबकि देवबर्मन रोसोल से भिड़ेंगे। हो सकता है कि रोसोल की जगह देवबर्मन से खुद स्टेपानेक भिड़ें क्योंकि स्टेपानेक को इस बात का पूरा भरोसा ोगा कि वेसेले कम से कम युकी को तो जरूर हरा देंगे।

इस तीन दिवसीय मुकाबले को जीतने वाली टीम को 2016 में वर्ल्ड ग्रुप में खेलने का मौका मिलेगा जबकि हारने वाली टीम को अपने क्षेत्र के ग्रुप-1 में लौटना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493