बांग्लादेश के गांव में झड़प, 3 की मौत

ढाका, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के एक गांव में शुक्रवार को स्थानीय निवासियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर लोग घायल हो गए।

गांव के स्थानीय निवासी महिला और उसके बेटे को प्रताड़ित करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें पता चला कि इस झड़प में घायल होने वाले तीन लोगों की मौत हो गई।”

एक महिला के साथ कथित तौर पर उसके बेटे के सामने हुए दुष्कर्म के बाद गुस्साए लोगों ने राजमार्ग जाम कर दिया, जिसके बाद यह झड़प हुई।

तंगाली के कालिहाटी पुलिस स्टेशन के प्रभारी शाहिदुल इस्लाम ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ गांवासियों ने पुलिस पर हमला किया, जिसके कारण उन्हें गोली चलानी पड़ी।

उन्होंने हालांकि दावा किया कि किसी की भी मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493