‘कट्टी बट्टी’ ने पहले दिन में कमाए 5.28 करोड़ रुपये

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। निर्देशक निखिल आडवाणी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ ने अपने पहले दिन में 5.28 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में कंगना रनौत और इमरान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बयान में कहा गया, शुक्रवार को फिल्म 12,00 स्क्रीनों पर प्रदर्शित हुई। फिल्म के प्रचार से शुरुआत अच्छी साबित हुई।

फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित है। शुक्रवार को यह फिल्म डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की ‘एमएसजी 2- द मैसेंजर’ के साथ प्रदर्शित हुई।

भारत में ही नहीं, फिल्म को विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और फिल्म ने पहले ही दिन 5.3 लाख रुपये कमाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493