चीन-अमेरिका के बेहतर संबंधों से दुनिया को लाभ

पॉल्सन ने सिन्हुआ के साथ साक्षात्कार में कहा, “अमेरिका-चीन संबंध हमारे सर्वाधिक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध है क्योंकि दोनों देशों के मिलकर काम करने से कई बड़ी चुनौतियों को हल करना आसान हो जाएगा।” दोनों देश वैश्विक आर्थिक गति को बढ़ाने, आतंकवाद से लड़ने और जलवायु परिवर्तन से निबटने के लिए सहयोग कर सकते हैं।

उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आगामी अमेरिका दौरे के बारे में कहा कि यह दौरा महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका-चीन संबंध आज अत्यधिक तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। पॉल्सन ने कहा, “यह बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है। दोनों राष्ट्रपति मतभेदों के बारे में स्पष्ट रूप से बात करते हैं।”

उन्होंने आर्थिक संबंधों के बारे में कहा कि दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार 600 अरब डॉलर का है। दोनों ही देशों में रोजगारों का सृजन हुआ है, जिससे दोनों जगह समृद्धि बढ़ाने में मदद मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493