इस नामांकन को सीनेट की मंजूरी मिलने के बाद फैनिंग अमेरिकी सेना की एक खास शाखा की कमान संभालने वाले पहले समलैंगिक व्यक्ति होंगे।
ओबामा ने जारी बयान में कहा, “एरिक को अपने कई साल के अनुभव और अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता की वजह से यह जिम्मेदारी दी गई है। मैं हमारी सेना को विश्व में बेहतर बनाए रखने के लिए एरिक के साथ काम करने को लेकर आश्वस्त हूं।”
संघीय सरकार में विभिन्न समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में ओबामा प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों में से एक फैनिंग का नामांकन भी है।
dharmpath.com dharmpath