अमेरिका, क्यूबा ने संबंध बढ़ाने के उपायों पर की चर्चा

व्हाइट हाउस ने कहा है कि दोनों नेताओं ने शुक्रवार को टेलीफोन पर हुई बातचीत में अमेरिका और क्यूबा के बीच राजनयिक संबंधों की पुनस्र्थापना और दोनों देशों के एक-दूसरे दूतावास फिर से खोलने के महत्व को रेखांकित किया।

दोनों ने अमेरिकी नौसेना के पोत कंफोर्ट की हैती यात्रा के दौरान अमेरिका और क्यूबा के चिकित्सा पेशेवरों के बीच सहयोग के बारे में भी बातचीत की।

दोनों राष्ट्रपतियों के बीच बातचीत ठीक उसी दिन हुई है, जिस दिन अमेरिका ने क्यूबा पर यात्रा और व्यापारिक प्रतिबंधों में ढील देने के नए कदमों की घोषणा की। इसके दो महीने पहले वाशिंगटन और हवाना के बीच राजनयिक संबंध फिर से स्थापित हुआ था और इसके साथ ही दोनों देशों के बीच पांच दशकों से अधिक समय से जारी शत्रुता का अंत हो गया था।

ओबामा और कास्त्रो ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने में पोप फ्रांसिस द्वारा निभाई गई भूमिका की भी तारीफ की।

पोप फ्रांसिस शनिवार से क्यूबा के चार दिवसीय दौरे पर हैं और उसके बाद वह अमेरिका जाएंगे। ओबामा बुधवार को व्हाइट हाउस में पोप फ्रांसिस की अगवानी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493