लोगों की जिज्ञासा से बिकती हैं कामुक फिल्में : शर्मन

मुंबई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘थ्री ईडियट्स’ में भोले राजू का किरदार और ‘फरारी की सवारी’ में आदर्श पिता का किरदार निभा चुके अभिनेता शर्मन जोशी अब कामुक थ्रिलर फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में वह एक बिजनेस टाइकून के किरदार में दिखेंगे। उनका कहना है कि लोगों में सेक्स के प्रति जिज्ञासा के कारण इस तरह की फिल्में बनती और बिकती हैं।

शर्मन ने यहां आईएनएस से कहा, “कामुक फिल्में पूरी दुनिया में बिकती हैं। यह ऐसी शैली है जिसे अच्छी तरह समझा और स्वीकार किया जाता है, क्योंकि यह लोगों को अपील करती है।”

फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ एक कामुक फिल्म है और इस पर उनका मानना है कि यह एक जिज्ञासु भावना है।

पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड में कामुक थ्रिलर में भारी उछाल देखा गया है। इसमें ‘जिस्म’, ‘मर्डर’, ‘हेट स्टोरी’ और ‘जिद’ उल्लेखनीय है।

शर्मन ने कहा, “वे दिन गए जब हमारे पास किसी भी तरह की वयस्क सामग्री नहीं थी.. और अब यहां कई मंच हैं जहां इस तरह की सामग्री उपलब्ध हैं। लेकिन जब इस तरह की कोई फीचर फिल्म आती है, तो इसमें शामिल अभिनेताओं के कारण फिल्म की अपनी अपील होती है।”

विशाल पांडेय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में शर्मन, डेजी शाह, करण सिंह ग्रोवर और जरीन खान के साथ नजर आएंगे।

शर्मन बॉक्स ऑफिस के महत्व को भी बखूबी समझते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493