मुंबई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर से निर्देशक बनी फराह खान ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ में अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कृति सेनन के लिए गीत कोरियोग्राफ किया है। वहीं उनका कहना है कि उन्होंने दोनों युवा कलाकारों से बहुत कुछ सीखा।

फराह ने ट्विटर पर वरुण और कृति के साथ अपनी तस्वीर साझा की।
फराह ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘दिलवाले’ के लिए मेरे दो प्रतिभाशाली और बहुत आज्ञाकारी बच्चों के साथ शूटिंग। इनसे बहुत कुछ सीखा।”
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी भी पांच साल के बाद पर्दे पर नजर आएगी। इससे पहले दोनों को करण जौहर की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में देखा गया था।
फिल्म ‘दिलवाले’ सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath