ताइवान में नौका-जहाज में टक्कर, 4 मरे

ताइपे, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। ताइवान के तायोयुआन शहर के करीब एक नौका मालवाहक जहाज से टकराने के बाद डूब गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग लापता हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रविवार की रपट के अनुसार, मृतकों में कैप्टन, चीन के दो मछुआरे और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल है।

गोताखोरों ने कहा कि मछली पकड़ने वाले जाल उन्हें डूबी नौका तक पहुंचने से रोक रहे हैं।

मछली पकड़ने वाली नौका ‘शिह हुई नं.31’ ताइवान के कीलुंग बंदरगाह से रवाना हुई थी। यह शुक्रवार को मालवाहक जहाज ‘एशिया सीमेंट नं.2’ से टकरा गई थी।

ताइवान के तटरक्षक ने बचाव कार्य और चालक दल के सदस्यों की तलाश में नौकाएं और एक हेलीकॉप्टर रवाना कर दिया है। बचाव अभियान और हादसे की वजह की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493