यह रॉकेट अपने साथ 20 लघु उपग्रहों को लेकर गया है, जिनका इस्तेमाल अंतरिक्ष जांच में होगा।
चीन अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कारपोरेशन के साथ शंघाई अकादमी ऑफ स्पेसलिफ्ट टेक्नोलॉजी से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि रॉकेट को ऑक्सीजन और केरोसीन के तरल प्रणोदक से प्रक्षेपित किया गया। यह चीन का पहला रॉकेट है, जिसका प्रक्षेपण विषैले पदार्थो और प्रदूषण मुक्त ईंधन से किया गया है।
इस प्रक्षेपण से रॉकेट के डिजाइन के साथ-साथ अन्य नई प्रौद्योगिकियों की व्यवहार्यता और सटीकता की जांच की गई है।
dharmpath.com dharmpath