लॉस एंजेलिस, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘गांधी’ में अपने अभिनय के लिए ऑस्कर जीतने वाले दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता बेन किंग्सले अब निर्देशक रॉबर्ट जेमेकिस की 3 डी फिल्म ‘वॉक’ में नजर आएंगे। उनका कहना है कि भले ही उन्होंने जेमेकिस के साथ इससे पहले काम ना किया हो लेकिन उन्होंने हमेशा उनके काम की प्रशंसा की है।
किंग्सले ने अपने बयान में कहा, “मुझे निर्देशक ने इस भूमिका के लिए आमंत्रित किया। रॉबर्ट जेमेकिस का काम बहुत अच्छा है। मैंने हमेशा उनकी प्रशंसा की है, लेकिन उनके साथ कभी काम नहीं किया। संयोग से मैंने पटकथा पढ़ी, जो मुझे अच्छी लगी।”
फिल्म सोनी पिक्च र्स द्वारा भारत में 9 अक्तूबर को प्रदर्शित होने के लिए तैयार है।
dharmpath.com dharmpath