नित्या मेनन, मणि रत्नम फिर साथ-साथ

चेन्नई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नित्या मेनन ने कथित तौर पर निर्देशक मणि रत्नम के साथ आगामी तमिल फिल्म के लिए दोबारा हाथ मिलाया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह बदला लेने की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उम्मीद है फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू होगी।

फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “नित्या ने फिल्म का हिस्सा बनने के लिए स्वीकृति दे दी है। एक सप्ताह में आधिकारिक तौर पर सभी कलाकारों की घोषणा करने की योजना है।”

फिल्म में कार्थी, दलकेर सलमान और कीर्ति सुरेश प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में कार्थी और दलकेर एक-दूसरे के खिलाफ नजर आएंगे।

वहीं ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान फिल्म में संगीत देंगे, जबकि रवि वर्मन फिल्म के छायाकार हैं।

नित्या ने संपर्क करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493