श्रीदेवी ने ‘पुली’ के लुक सार्वजनिक किया

चेन्नई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रीदेवी आगामी तमिल फिल्म ‘पुली’ में महारानी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने रविवार को फिल्म का अपना लुक जारी किया।

इस फिल्म में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय भी हैं। फिल्म की डबिंग होगी और यह हिदी में भी प्रदर्शित होगी।

श्रीदेवी ने ट्विटर पर साझा किया, “पुली का लुक, आनंद से भरी कल्पना! पास के सिनेमाघरों में अपने दोस्तों और बच्चों को लाएं।”

मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन सुनहरे गाउन में श्रीदेवी राजसी मुकुट पहने हुए नजर आईं।

चम्बु देवेन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पुली’ में हंसिका मोटवानी, श्रुति हासन और कन्नड़ के सुदीप भी अभिनय करते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493