नागार्जुन ने पिता को जन्मदिन पर दी पुष्पांजलि

चेन्नई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव के 91वें जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे अक्किनेनी नागार्जुन ने एक भावनात्मक वीडियो क्लिप जारी की।

अपने ऑडियो मैसेज में नागार्जुन ने पिता को अनुराग व गौरव का सर्वोच्च प्रतिमान और तेलुगू सिनेमा तथा भाषा के विकास का प्रतीक बताया है।

उन्होंने कहा, “पिताजी आज आप कहीं भी हों, मैं आपको जन्मदिन की बधाई देता हूं।”

नागेश्वर राव का निधन जनवरी 2014 में हुआ। उन्होंने 75 साल के अपने करियर में सामाजिक, रोमांटिक और पौराणिक शैलियों में 250 से अधिक फिल्में बनाकर इतिहास रचा।

भारतीय समाज में उन्होंने अपने किरदार, अनुशासन, कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और नैतिक मूल्यों के बलबूते अपनी खास पहचान बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493