पेरिस, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। यूरोपीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2015 में स्पेन ने रविवार को लिथुआनिया को 80-63 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
इस चैम्पियनशिप के पिछले चार संस्करणों में स्पेन का यह तीसरा खिताब है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, पऊ गसोल ने टूर्नामेंट में 25 अंक, 12 रिबाउंड, चार असिस्ट, एक स्टील और बिना टर्नओवर के टूर्नामेंट के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।
स्पेन ने 13 अंकों की बढ़त के साथ खाता खोला और उसे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लिथुआनिया से कुछ ही चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
इससे पहले टूर्नामेंट में फ्रांस ने तीसरे क्वार्टर फाइनल में सर्बिया को 81-68 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath