रियाद, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की है कि यमन से हुई गोलीबारी में दो सीमा नियंत्रण अधिकारियों मारे गए हैं।
सऊदी प्रेस एजेंसी एसपीए के अनुसार, एक आधिकारिक बयान में सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि रविवार सुबह एक सीमा गश्ती वाहन पर यमन राज्यक्षेत्र से भीषण गोलीबारी की गई।
प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब के अधिकारियों ने इसका मुंहतोड़ जवाब देकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
dharmpath.com dharmpath