लंदन, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन में एक अदालत ने केंट काउंटी में भारतीय मूल के एक पब मालिक पर हमले के आरोपी को ढाई साल कैद की सजा सुनाई है।
लंदन, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन में एक अदालत ने केंट काउंटी में भारतीय मूल के एक पब मालिक पर हमले के आरोपी को ढाई साल कैद की सजा सुनाई है।
केंट आनलाइन की सोमवार की रपट के मुताबिक यह मामला इसी साल 16 मार्च का है। 51 साल के मार्क प्रिंस ने बीयर के एक कैन को फाड़कर उसी से पब मालिक जसविंदर सिंह थांडी पर हमला किया था। हमले में जसविंदर की एक उंगली टूट गई थी और सिर पर चोट लगी थी।
14 सितंबर को अदालत में प्रिंस ने माना कि उसने थांडी पर हमला किया था। अदालत ने उसे ढाई साल कैद की सजा सुनाई।
ग्रेवसेंड के पैरोक स्ट्रीट स्थित फोरेस्टर्स आर्म्स पब के मालिक थांडी का कसूर इतना था कि उसने प्रिंस से पब के दरवाजे से हटने के लिए कहा था।
अभियोजक पॉल वाल्डर ने कहा, “वह (प्रिंस) पीये हुए था और आक्रामक था।”
वाल्डर ने अदालत को बताया कि प्रिंस ने पहले थांडी के चेहरे पर मारा। जब थांडी ने प्रतिरोध किया तो प्रिंस ने बीयर कैन को फाड़कर उससे थांडी पर हमला किया। इससे थांडी के माथे पर घाव बन गया।
प्रिंस की वकील कैथरिन डान्नेली ने कहा कि उनका मुवक्किल मानसिक रोगी रहा है। यह उसका पहला गंभीर अपराध है।
dharmpath.com dharmpath