डालमिया जैसी करीबी मित्र खो दिया : जेटली

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को जगमोहम डालमिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

जेटली ने खेल जगत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सबसे शक्तिशाली बनाने के लिए दिग्गज खेल प्रशासक के किरदार को याद किया।

जेटली एक दशक तक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से जुड़े हुए थे और उन्होंने पिछले साल ही संघ से इस्तीफा दिया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के संबंद्ध में कई मुद्दों पर डालमिया के साथ काम किया है।

जेटली ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “मैं हांगकांग में सुबह बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन की दुखद खबर को सुनने के लिए उठा। उनके निधन से क्रिकेट प्रसाशन, बीसीसीआई, सीएबी और उनके दोस्त तथा परिजनों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मेरे लिए यह एक व्यक्तिगत नुकसान है, क्योंकि दो दशकों हमने एक-दूसरे के साथ अच्छे रिश्ता साझा किया।”

उन्होंने कहा, “मैंने उनसे आखिरी बार कोलकाता में मुलाकात की थी। वह ठीक होने के लिए आशावादी थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। क्रिकेट जगत ने एक महान प्रशासक खो दिया औक मैंने एक करीबी दोस्त।”

जेटली ने भारत में क्रिकेट मैचों के प्रसारण को निजी टेलीविजन चैनलों तक पहुंचाने का श्रेय डालमिया को दिया। उन्होंने कहा कि डालमिया के प्रयासों के कारण ही आज के समय में भारतीय टेलीविजन पर खेलों का प्रसारण हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493