अमिताभ के ट्विटर पर 1.7 करोड़ फॉलोवर

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 1.7 करोड़ से अधिक फॉलोवर हो गए हैं।

अमिताभ ने अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया और उन्हें अपशब्द कहने वालों को भी धन्यवाद दिया।

सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को अपना ‘विस्तारित परिवार (ईएफ)’ कहने वाले अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, ‘1.7 करोड़ फॉलोवर। मेरे सभी ईएफ और गैर-ईएफ को शुक्रिया। मेरी तारीफ करने वालों को धन्यवाद और उनको भी जिन्होंने मुझे अपशब्द कहे।’

अमिताभ ने इसके बाद अपने प्रशंसकों की बढ़ती संख्या को दर्शाने वाला एक चित्र भी साझा किया। वह प्रशंसक जो हर रोज उनके घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े होते हैं।

कई सालों से अमिताभ के प्रशंसक उनके घर के बाहर खड़े होते आ रहे हैं और वह हर रोज अपने घर के बाहर आकर हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिनंदन करते हैं।

अभिनेता ने चित्र साझा करते हुए लिखा, “1.7 करोड़। और इससे भी ज्यादा रविवार को मेरे शुभचिंतक।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493