आईएईए प्रमुख ने ईरान के सैन्य ठिकाने का दौरा किया

विएना, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने ईरान के संवेदनशील सैन्य ठिकाने परचिन का दौरा किया। पश्चिमी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ईरान इसी ठिकाने पर गुप्त तरीके से सैन्य उद्देश्य के लिए परमाणु परीक्षण करता है। ईरान ने हालांकि इन आरोपों को दृढ़ता से खारिज कर दिया है।

राजधानी तेहरान के दक्षिण पूर्व में स्थित परचिन को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) द्वारा ईरान की परमाणु योजना की जांच का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा माना जाता है।

एजेंसी ने रविवार को कहा था कि वह इस सैन्य ठिकाने का पूरी तरह निरीक्षण करना चाहती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईएईए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “कार्ययोजना के कार्यान्वन के हिस्से के रूप में महानिदेशक युकियो अमानो ने सेफगार्ड्स विभाग के प्रमुख टेरो वजरेरांता के साथ परचिन का दौरा किया।”

अमानो ने रविवार को तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी, ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन के अध्यक्ष अली अकबर सालेही और ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ से भी मुलाकात की।

अमानो का तेहरान दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब आईएईए ईरान के परमाणु मुद्दे ईरान और विश्व शक्तियों के बीच मध्य जुलाई में हुए एक समझौते के क्रियान्वयन में लगा हुआ है।

समझौते के अनुसार, ईरान अपनी परमाणु योजना में पारदर्शिता लाएगा और अपनी कुछ परमाणु गतिविधियों को बंद करेगा। इसके बदले में उसे प्रतिबंधों से राहत मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493