न्यूयार्क, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में अपना सर्वोच्च स्थान कायम रखने में सफल हैं।
जोकोविक 16,145 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
सोमवार को जारी एटीपी की ताजा रैंकिंग में शीर्ष-10 खिलाड़ियों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
जोकोविक के बाद 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे और शीर्ष ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे तीसरे स्थान पर हैं।
एटीपी रैंकिंग :
1. नोवाक जोकोविक (सर्बिया) : 16,145 अंक
2. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) : 9,420 अंक
3. एंडी मरे (स्कॉटलैंड) : 8,800 अंक
4. स्टानिस्लास वावरिंका (स्विट्जरलैंड) : 6,005 अंक
5. टॉमस बर्डिख (चेक गणराज्य) : 5,050 अंक
6. की निशिकोरी (जापान) : 5,015 अंक
7. राफेल नडाल (स्पेन) : 3,770 अंक
8. डेविड फेरर (स्पेन) : 3,695 अंक
9. मिलॉस राओनिक (कनाडा) : 2,790 अंक
10. जाइल्स सिमोन (फ्रांस) : 2,560 अंक
dharmpath.com dharmpath