नाइजीरिया में विस्फोट, 50 मरे (लीड-1)

पहली घटना मैदागुड़ी के अजिलारी इलाके में रविवार देर शाम की नमाज के समय घटी, जहां एक आत्मघाती हमलावर ने एक मस्जिद के भीतर खुद को उड़ा लिया।

इसके बाद गोमरी इलाके में एक अन्य बम विस्फोट हुआ, जबकि तीसरा विस्फोट एक गेम सेंटर में हुआ, जहां लोग कंप्यूटर गेम खेलते हैं और अपना मोबाइल फोन चार्ज करते हैं।

तीनों विस्फोट कथित तौर पर बोको हरम के नेता अबु बकर शेकाऊ द्वारा जारी एक ऑडियो संदेश के एक दिन बाद हुए हैं। ऑडियो संदेश में उसने सेना पर आतंकवादियों के खिलाफ सफलता के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

ऑडियो संदेश पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता सनी उस्मान ने शेकाऊ की टिप्पणी को एक डूबते व्यक्ति की शेखी करार दी और कहा कि यह पता लगाने के प्रयास जारी हैं कि ऑडियो क्लिप की आवाज सचमुच शेकाऊ की है या नहीं।

उस्मान ने विस्फोटों की पुष्टि करते हुए कहा कि हालांकि विस्तृत विवरण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन ये हमले आतंकवादी संगठन बोको हरम की हताशा के उच्चस्तर को दर्शाते हैं।

सेना प्रवक्ता ने कहा, “हम कहना चाहेंगे कि बोको हरम के आतंकवादियों को कम से कम समय में हराने के प्रयास से नाइजीरियाई सेना विचलित नहीं होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493