बिल बेटे की शादी के लिए रहे एमी अवार्डस से दूर

लॉस एंजेलिस, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता-हास्य कलाकार बिल मुर्रे अपने बेटे की शादी की वजह से 67वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स में शिरकत नहीं कर सके।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, बिल (65) को बुधवार रात पुरस्कार समारोह में धारावाहिक ‘ओलिव किट्टेरीज’ में उनके काम के लिए ‘आउटस्टैंडिंग सपोर्टिग एक्टर इन अ लिमिटेड सीरीज’ अवार्ड से सम्मानित किया गया, लेकिन वह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मौजूद नहीं थे। वह अपने बेटे ल्यूक की शादी के लिए फिलाडेल्फिया में थे।

‘चार्लीज एंजेल्स’ फिल्म में बिल के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री केली लिंच ने उनकी एक फोटो ट्विटर पर साझा की और लिखा, “उन्होंने एक एमी पुरस्कार जीता है, लेकिन वह अपने बेटे की शादी में थे।”

वहीं, गायिका फेलिसिया ग्राहम ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बिल के साथ नजर आ रही हैं।

उन्होंने लिखा, “अब तक की सर्वश्रेष्ठ पार्टी। बिल मुर्रे मंच पर आए और हमारे साथ धमाल मचाया। बहुत मजा किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493