बैंकाक बम विस्फोट में 8 संदिग्ध गिरफ्तार

उप पुलिस प्रमुख नूर राशिद इब्राहिम ने कहा, “हमने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से चार स्थानीय लोग हैं। उनकी गिरफ्तारी मानव तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त होने के सिलसिले में की गई है।”

संदिग्धों को राजधानी कुआलालंपुर और थाईलैंड की सीमा से सटे उत्तरी राज्य केलैटन से गिरफ्तार किया गया।

नूर राशिद ने कहा कि फिलहाल इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि गिरफ्तार किए गए लोगों की बम विस्फोट में प्रत्यक्ष रूप से संलिप्तता थी।

मलेशिया की पुलिस थाईलैंड की पुलिस के साथ मिलकर मामले की आगे की जांच कर रही है।

थाईलैंड की मीडिया रपट में कहा गया है कि थाईलैंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संदिग्धों से पूछताछ करने के लिए कुआलालंपुर रवाना हो गए हैं।

बैंकाक के चर्चित इरावन मंदिर में 16 अगस्त को भीषण बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 20 लोग मारे गए थे और 120 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493