सियोल, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। एक अमेरिकी नागरिक को 18 वर्ष पूर्व एक दक्षिण कोरियाई छात्र की हत्या करने के संदेह में बुधवार को दक्षिण कोरिया प्रत्यर्पित कर दिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, 36 वर्षीय अर्थर पैटरसन, स्थानीय समयानुसार सुबह 4.26 बजे सियोल पहुंचा। उस पर चाकू से कई वार करके छात्र की हत्या का आरोप है।
अप्रैल 1997 में 22 वर्षीय दक्षिण कोरियाई छात्र सियोल के इटेवन जिले में एक रेस्तरां के शौचालय में मृत पाया गया था।
पैटरसन और उसका कोरियाई मूल का अमेरिकी मित्र एडवर्ड ली घटनास्थल पर मौजूद थे। दक्षिण कोरिया के अभियोजन पक्ष ने उस समय ली पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन ली को सितम्बर 1998 में अदालत ने आरोपों से मुक्त कर दिया था।
अभियोजन पक्ष द्वारा पैटरसन की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने में विफलता के कारण अगस्त 1999 में वह सियोल से अमेरिका भाग गया।
बढ़ते जनाक्रोश के कारण, दक्षिण कोरियाई न्याय मंत्रालय ने अमेरिका प्रशासन को पैटरसन को प्रत्यप्र्रित करने के लिए कहा।
पैटरसन को मई 2011 में हिरासत में लिया गया था और अमेरिकी अभियोजन पक्ष ने उस पर दिसम्बर 2011 में हत्या का आरोप लगया।
अमेरिका की एक अदालत ने अक्टूबर 2012 में उसके दक्षिण कोरिया में प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी।
dharmpath.com dharmpath