चीन और अमेरिका एक-दूसरे से कितने करीब से जुड़े हुए हैं, इसे समझने के लिए यहां पेश हैं इन दोनों देशों से संबंधित कुछ अहम तथ्य :
चीन के चार नेताओं-डेंग जियोपिंग, जियांग जेमिन, हु जिंताओ और शी ने अमेरिका का दौरा किया है, जबकि रोनाल्ड रीगन के बाद से अमेरिका के सभी राष्ट्रपति चीन दौरे पर आ चुके हैं।
पिछले साल अमेरिका और चीन के बीच कुल व्यापार बढ़कर 550 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच गया और दोनों देश एक-दूसरे के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार बन गए।
द्विपक्षीय प्रत्यक्ष निवेश 120 अरब डॉलर से अधिक बताया गया है।
रोडियम ग्रुप द्वारा कराए गए एक शोध के अनुसार, साल 2020 के अंत तक अमेरिका में चीनी कंपनियों का निवेश 100 से 200 अरब डॉलर पहुंच जाएगा। इस निवेश से 2,00,000 से 4,00,000 नौकरियों का सृजन होगा।
अमेरिका में करीब 4,90,000 चीनी युवक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, वहीं चीन में अध्ययन कर रहे अमेरिकी युवकों की संख्या 1,00,000 है।
पिछले साल चीन के 75 कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अमेरिका से करीब 12,000 विद्वान आए और 217 शैक्षिक संगोष्ठियां कीं।
दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को 36 साल हो गए हैं। 1979 में पूर्व चीनी नेता डेंग जियोपिंग ने अमेरिका का दौरा किया था।
dharmpath.com dharmpath