चीन-अमेरिकी संबंधों पर शी के भाषण के प्रमुख अंश

– चीन का सपना देश के लोगों का सपना है और यह बेहतर जीवन की कामना करने वाले चीन के लोगों के लिए है।

– चीन का शेयर बाजार हाल के उतार-चढ़ाव के बाद सुधार व समायोजन की ओर अग्रसर है।

– चीन साइबर अपराधों से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक उच्च-स्तरीय संयुक्त वार्ता तंत्र की स्थापना के लिए तैयार है।

– एआईआईबी का उद्देश्य सामूहिक विकास है न कि प्रभाव क्षेत्र की मांग करना।

– चीन चाहे जितना विकसित हो जाए, वह न तो किसी पर अपना प्रभाव जमाएगा और न ही विस्तारवाद में संलग्न होगा।

– चीन साइबर अपराध से निपटने के लिए अमेरिका के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

– चीन प्रतिस्पद्र्धी अवमूल्यन व मुद्रा युद्ध के खिलाफ है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वह आरएमबी को बढ़ावा नहीं देगा।

– चीन बाहरी दुनिया के लिए खोले गए अपने द्वार को बंद नहीं करेगा।

चीन-अमेरिका संबंधों पर शी की पेशकश :-

-एक दूसरे के रणनीतिक उद्देश्यों को सही तरीके से समझना

– दोनों पक्षों के लिए लाभकारी सहयोग को बढ़ावा देना

– तमाम मुद्दों पर सहमति तक पहुंचने के लिए मतभेदों को सही और प्रभावी तरीके से हल करना

– दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देना

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493