फुटबाल अकादमी शुरू करेगा एटलेटिको डी कोलकाता

कोलकाता, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) विजेता एटलेटिको डी कोलकाता क्लब देश में अपना फुटबाल अकादमी शुरू करने की योजना बना रहा है। क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुब्रत तालुकदार ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

तालुकदार ने यहां पत्रकारों से कहा, “हम एक फुटबाल अकादमी शुरू करने की योजना पर विचार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि इसके लिए उद्योग जगत आगे आए और हमारा साथ दे।”

आईएसएल के दूसरे संस्करण की सत्र पूर्व अभ्यास के बाद टीम स्पेन से गुरुवार को लौटेगी, हालांकि उन्हें अपने घरेलू मैदान साल्ट लेक स्टेडियम में अभ्यास का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि इस समय साल्ट लेक स्टेडियम तैयार किया जा रहा है।

तालुकदार ने कहा, “साल्ट लेक स्टेडियम का मैदान अब तक तैयार नहीं किया जा सका है और हम सत्र शुरू होने से पहले ही इसे खराब नहीं करना चाहते। इसलिए हम बरसात स्टेडियम में अभ्यास करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए बरसात स्टेडियम में एस्ट्रो टर्फ बिछाना होगा। हमें इंतजार करना होगा कि कोच का क्या विचार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493