‘इश्कियापा : द टेल ऑफ लव’ का विमोचन

iskyappaनई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। पेंग्विन बुक इंडिया और ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर की ओर से मशहूर लेखक पंकज दुबे के उपन्यास ‘इश्यिकापा : द टेल ऑफ लव’ का विमोचन बुधवार को किया गया।

नई दिल्ली के कनाट प्लेस में ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर में विमोचन समारोह में पंकज दुबे ने कहा कि इश्क में जब आप अपना आपा खोते हैं तो स्यापा होता है, जिसे ‘इश्कियापा’ कहते हैं।

इश्कियापा की ऑनलाइन प्री बुकिंग भी शुरू हो गई है। उन्होंने खुद ही इसे अंग्रेजी और हिंदी में लिखा है। उनकी यह किताब बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

पंकज दुबे ने कहा कि अगर आप बिहार में होने वाले चुनाव के तनाव से बचना चाहते हैं तो इश्कियापा जरूर पढ़िए। उनका कहना है कि इस समय बिहार में चुनाव, आरोप-प्रत्यारोप, मान-मनुहार और जय बिहार का मौसम है। ऐसे में अपने उपन्यास इश्कियापा में प्यार का मौसम लेकर आया हूं।

उन्होंने बताया कि यह कहानी ऐसे बिहार की है, जहां किडनैपिंग इंडस्ट्री फल-फूल रही है।

कहानी के हीरो-हीरोइन के अपने-अपने सपने हैं, जिन्हें वह किसी भी हाल में पूरा करना चाहते हैं। इश्कियापा पटना से मुंबई तक चलता है। झारखंड के छोटे से शहर चाईबासा के पंकज इससे पहले ‘लूजर कहीं का’ पुस्तक लिख चुके हैं।

इस किताब पर उनकी फिल्म बनाने की भी तैयारी है। बुक लॉन्च पर पत्रकारों और लेखकों के पैनल ने चर्चा में भाग लिया। इसमें हिंदुस्तान टाइम्स के राष्ट्रीय संपादक सोनल कालरा, फीवर एफएम दिल्ली के विनोद दुआ और पत्रकार प्रभात रंजन शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493