अर्जेटीना के खिलाफ करेगा एचडब्ल्यू फाइनल का आगाज

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम रायपुर में 27 नवंबर से होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल्स में अपने अभियान का आगाज अर्जेटीना के खिलाफ करेगी। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

भारतीय टीम को मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी, मौजूदा एचडब्ल्यू चैम्पियन नीदरलैंड्स और अर्जेटीना के साथ पूल-बी में रखा गया है।

पूल-ए में कनाडा, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और बेल्जियम को रखा गया है।

टूर्नामेंट के पहले दिन 27 नवंबर को मेजबान भारत और अर्जेटीना के बीच पहला मैच खेला जाएगा उसके बाद नीदरलैंड्स और जर्मनी आपस में भिड़ेंगे।

अर्जेटीना के बाद आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त भारत 28 नवंबर को जर्मनी का और 30 नवंबर को नीदरलैंड्स का सामना करेगा। सभी टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी, क्योंकि टूर्नामेंट आठ टीमों के बीच ही हो रहा है।

इस वर्ष के टूर्नामेंट में पिछले संस्करण की अपेक्षा मामूली बदलाव देखने को मिलेगा और प्रत्येक दिन दो-दो मैच ही खेले जाएंगे। सिर्फ एक दिन 28 नवंबर को चार मैच खेले जाएंगे।

27 नवंबर से एक दिसंबर के बीच पूल चरण के मैच खेले जाएंगे और दो से तीन दिसंबर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होंगे।

इसके बाद चार और पांच दिसंबर को सेमीफाइनल मैच होंगे, जबकि कांस्य पदक के लिए और फाइनल मैच छह दिसंबर को खेला जाएगा।

भारत में इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493