लंबे समय के बाद एक साथ स्टेज पर ऐश-अभिषेक जलवा

abhishek_aishwaryaमुंबई। बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन कनाडा में होने वाले टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड में अपना जलवा बिखेरेंगे। ये अवॉर्ड शो कनाडा के बैकुअर में होने वाला है। 6 अप्रैल को होने वाले इस अवॉर्ड समारोह में अभिषेक और ऐश्वर्या की सुपरहिट रोमांटिक जोड़ी अपना एक साथ परफॉर्म करेंगी। इस फंक्शन में अभिषेक और ऐश्वर्या के अलावा किंग खान शाहरूख, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की हॉट दिवा कटरीना कैफ के भी परफॉर्म करने की चर्चा है।

वैसे अपनी बेटी के जन्म के बाद ऐश काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में परफॉर्म किया था। उसके बाद एक लंबे समय के बाद ऐश अभिषेक के साथ स्टेज पर नजर आएंगी। इस अवॉर्ड समारोह को रॉकस्टार रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा होस्ट करने जा रहे हैं जबकि बोमन इरानी इसमें सहायक भूमिका निभाएंगे। इस अवार्ड फंक्शन को जाने माने कोरियोग्रॉफर श्यामक डाबर निर्देशित करेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493