फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बंसल नए अरबपति

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल देश के ताजा तरीन अरबपति हैं। दोनों में से प्रत्येक की संपत्ति 8,582 करोड़ रुपये (1.3 अरब डॉलर) है। यह जानकारी बुधवार को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी धनाड्यों की नई सूची से मिली।

पत्रिका ने एक बयान में कहा, “भारतीय ई-कॉमर्स से पहला अरबपति मिला। फ्लिपकार्ट के संस्थापक (बंसल) ने पहली बार हमारी धनाड्यों की सूची में 1.3 अरब डॉलर (प्रत्येक) के साथ 86 पायदान पर प्रवेश किया है।”

रिलायंस उद्योग के अध्यक्ष मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल सूची में पहले स्थान पर रहे। उनकी संपत्ति हालांकि 4.7 अरब डॉलर घटकर 18.9 अरब डॉलर रह गई है।

सन फार्मा के दिलीप सांघवी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनके पास 18 अरब डॉलर संपत्ति है।

विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 15.9 अरब डॉलर के साथ सूची में तीसरे स्थान पर बने रहे।

बयान में कहा गया है, “देश के 100 सर्वाधिक धनी लोगों की कुल संपत्ति 345 अरब डॉलर रही, जो 2014 में 346 अरब डॉलर थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493