‘मस्तीजादे’ की रिलीज के लिए उत्साहित हैं निर्देशक

मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। लेखक-फिल्मकार मिलाप जावेरी अपनी आगामी फिल्म ‘मस्तीजादे’ की रिलीज के लिए काफी उत्साहित हैं।

जावेरी की फिल्म चार दिसंबर को रिलीज होगी।

जावेरी ने बुधवार को ट्वीट किया, “चार दिसबंर सबसे बेहतरीन दिन है। उस दिन मेरी पत्नी का जन्मदिन है और मेरी फिल्म ‘मस्तीजादे’ भी रिलीज हो रही है।”

निर्देशक की सेक्स-कॉमेडी फिल्म में सनी लियोन दोहरी भूमिका में हैं। इस फिल्म में वीर दास और तुषार कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इससे पहले खबर थी कि इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से इसके कामोत्तेजक विषय वस्तु के कारण मंजूरी का इंतजार करना पड़ रहा था, जिसके कारण फिल्म मई में नहीं रिलीज हो पाई।

फिल्म को आखिरकार अगस्त में मंजूरी मिल गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493