लंदन, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के प्रबंधक जोस मोरिन्हो ने कहा है कि स्ट्राइकर डिएगो कोस्ट पर लगे तीन मैचों के प्रतिबंध से उनकी टीम निराश है।
कोस्टा को शनिवार को आर्सेनल के साथ हुए मैच के दौरान हिंसात्मक गतिविधि के लिए प्रतिबंधित किया गया है। आर्सेनल ने वह मैच 2-0 से जीता था।
आर्सेनल के डिफेंडर गेब्रियल पाउलिस्ता को उस घटना के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था लेकिन बाद में फुटबाल एसोसिएशन ने अपना फैसला बदलते हुए कोस्टा को प्रतिबंधित करने का फैसला किया।
मोरिन्हो ने बुधवार को इस विषय पर खुलकर बात की और कोस्टा पर लगे प्रतिबंध को लेकर निराशा जाहिर की।
मोरिन्हो ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर पहले इसलिए नहीं बोले क्योंकि उन्हें अपने ऊपर ही अनुशासनात्मक कार्रवाई होने का डर था।
dharmpath.com dharmpath