शी इन दिनों अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं। वाशिंगटन के एवरेट में बोइंग की वाणिज्यिक विमान निर्माण संयंत्र के दौरे के दौरान शी ने कहा कि चीन के साथ बोइंग के सहयोग में समय के साथ विकास हुआ है और यह साझेदारी दोनों के लिए लाभप्रद रही है। उन्होंने इस साझेदारी को चीन-अमेरिका आर्थिक एवं व्यापार सहयोग के लिए आदर्श करार दिया।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बेहतर संबंधों से अमेरिकी कारोबारियों और उनके चीनी समकक्षों के बीच सहयोग के लिए उचित माहौल बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बोइंग से चीन के साथ सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग तथा सभी तरह के संबंधों में अधिक योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि चीन के विकास से अमेरिकी कंपनियों के लिए अधिक अवसरों का सृजन होगा और चीनी तथा अमेरिकी कारोबारों के बीच नए क्षेत्र खुलेंगे।
शी ने बोइंग के अध्यक्ष और सीईओ रे कॉनर के साथ संयंत्र की एसेंबल कार्यशाला का दौरा किया और विमानों में ऊर्जा बचत तथा उत्सर्जन कटौती एवं विमानों के डिजाइनों के बारे में विमान निर्माताओं से बात की। इस दौरान वह बोइंग 787 विमान में भी सवार हुए, जिसे जल्द ही चीन की शियामेन एयरलाइंस को सौंपा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath