नए प्रस्ताव से इनकार नहीं कर पाएंगे गार्डियोला : रूमेनिज

म्यूनिख, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। बेयर्न म्यूनिख के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्ल हेंज रुमेनिज ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कोच पेप गार्डियोला के समक्ष एक बड़ा प्रस्ताव रखा है, जिसे वह मना नहीं कर पाएंगे।

म्यूनिख, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। बेयर्न म्यूनिख के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्ल हेंज रुमेनिज ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कोच पेप गार्डियोला के समक्ष एक बड़ा प्रस्ताव रखा है, जिसे वह मना नहीं कर पाएंगे।

बेयर्न के साथ गार्डियोला का वर्तमान अनुबंध इस सत्र में समाप्त हो जाएगा। उन्होंने अभी तक किसी नए समझौते पर हस्ताक्षर करने के संकेत नहीं दिए हैं और इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बेयर्न छोड़ सकते हैं, लेकिन रुमेनिज नहीं मानते हैं कि ऐसा होगा।

‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार रुमेनिज ने कहा, “मैं गार्डियोल के समझौते के नवीनीकरण को लेकर काफी आशावादी हूं। हमने एक बड़ा प्रस्ताव रखा है, जिसे आप ऐसे ही इंकार नहीं सकते।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास प्रस्ताव में एक बेहतरीन टीम, शानदार क्लब, बढ़िया स्टेडियम और एक सुंदर शहर है। हम आगामी सप्ताहों में पेप के साथ एक गंभीर चर्चा करेंगे और देखते हैं कि इसका क्या परिणाम निकलता है।”

रुमेनिज ने कहा कि वह कोच गार्डियोल के नेतृत्व में अपनी टीम को चैम्पियंस लीग जीतते देखना चाहते हैं।

गार्डियोल को साल 2013 में जुप हैंक्स की जगह बेयर्न का कोच नियुक्त किया गया था और उनके नेतृत्व में बेयर्न ने एक के बाद एक बुंदेसलीगा खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493