हज दुर्घटना : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जताया शोक

मून के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “ईद अल-अदहा के एक दिन पहले हुई यह घटना दुखद है।”

महासचिव ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और संबंधित सरकारों की ओर से सहानुभूति जताई।

हज की धार्मिक मान्यताओं के तहत शैतान को पत्थर मारने के दौरान गुरुवार को यह भगदड़ हुई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मुसलमान एक शैतान के प्रतीक दीवार पर पत्थर मारते हैं।

सऊदी अरब में इस महीने यह इस तरह का दूसरा बड़ा हादसा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।

इससे पहले 11 सितम्बर को मक्का मस्जिद में एक क्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493