शी के सम्मान में शुक्रवार को दिए जाने वाले ‘स्टेट डिनर’ में मक्खनयुक्त उबली हुई झींगा मछली, भुनी हुई कोलोरेडो लैंब के साथ चीनी शैली में तैयार डेजर्ट परोसे जाएंगे।
व्हाइट हाउस की आधिकारिक व्यंजन सूची के मुताबिक, भोज में मेहमानों के लिए परंपरागत चीनी शाओशिंग वाइन भी परोसी जाएगी। डिनर की शुरुआत ब्लैक ट्रफल के साथ मशरूम सूप से होगी।
व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के एशियाई मामलों के वरिष्ठ निदेशक डैन क्रिस्टेनब्रिंक ने कहा, “यह ‘स्टेट डिनर’ राष्ट्रपति शी और उनकी पत्नी पेंग लियुआन की अमेरिकी यात्रा का प्रमुख हिस्सा है।”
क्रिस्टनब्रिंक ने कहा कि इस डिनर से अमेरिका और चीन के अधिकारियों को महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा जारी रखने का अवसर मिलेगा।
शी ने 2013 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद अमेरिका के अपने पहले आधिकारिक दौरे की शुरुआत मंगलवार से की। यह दौरा विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच आपसी विश्वास के निर्माण और सहयोग को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
dharmpath.com dharmpath