प्यारा सजा दरबार

kalyaniइलाहाबाद। आस्था और विश्वास का केंद्र बने मां कल्याणी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र से पूर्व ही मां की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगती है। पुत्र के दीर्घायु होने की कामना के साथ महिलाएं शीतला अष्टमी को मां कल्याणी का पूजन अर्चन करती हैं। इसके लिए सप्तमी को बनाए गए प्रसाद को ठंडा कर अष्टमी की सुबह मां को भोग लगाया जाता है। इस दिन महिलाएं पुत्र के दीर्घायु होने की मंगल कामना करती हैं। इसके मद्देनजर मां के दरबार को विभिन्न फूलों से सजाया गया है। मां कल्याणी की प्रतिमा का रत्‍‌नजडि़त आभूषणों से मनोहारी श्रृंगार किया गया। बुधवार सायं मां कल्याणी की महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर मां की अर्चना की। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।

मंदिर समिति के महामंत्री श्याम जी पाठक ने बताया कि नवरात्र में मां के नवों रूपों का भव्य श्रृंगार एवं झांकी की तैयार कराई जाती है। इसे देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां आते हैं। बुधवार को महाआरती के अवसर पर चौधरी जीतेंद्र नाथ सिंह, उदयभान करवरिया, ज्ञानेंद्र नागर, टीपी सिंह, कपिल मुनि करवरिया, रामेश्‌र्र्वर प्रसाद केसरवानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। घंटा घडि़याल बजाकर मां की आरती की गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493