इस्लामाबाद, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि महासचिव बान की-मून ने पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत को हमेशा प्रोत्साहित किया है।
इस्लामाबाद, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि महासचिव बान की-मून ने पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत को हमेशा प्रोत्साहित किया है।
रेडियो पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को जारी रपट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि बान ने पाकिस्तान और भारत के नेताओं को संवाद के जरिए लंबित मुद्दे सुलझाने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है।
दुजारिक ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा का अधिवेशन नेताओं को एक-दूसरे से मिलकर अपने मुद्दे सुलझाने का एक मौका प्रदान करता है।
dharmpath.com dharmpath