नोएडा, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। इटियॉस मोटर रेसिंग (ईएमआर) के तीसरे सत्र का आयोजन 26 और 27 सितम्बर को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर होगा। यह आयोजन रफ्तार पसंद लोगों के लिए खास आकर्षण बनेगा।
ईएमआर ट्रॉफी-2015 की घोषणा करते हुए एन. राजा (डायरेक्टर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने कहा, “हम बहुप्रतीक्षित इटियॉस मोटर रेसिंग-2015 के तीसरे सत्र की मेजबानी करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। मैं इस बार एक अच्छा सा शो देखने की उम्मीद करता हूं। खासकर देश भर से चुने गए नए ड्राइवर के साथ।”
इस साल ईएमआर में कॉरपोरेटस को जोड़ने के लिए एक खास आयोजन ‘दि टोयोटा कारपोरेट गो कार्टिग चैलेंज।’ रहा। इसका आयोजन दिल्ली-एनसीआर में किया गया और इसमें भिन्न कारपोरेट्स के भागीदारों ने रेसिंग के अपने कौशल गोकार्ट ट्रैक पर आजमाए। प्रत्येक जगह से एक-एक भाग्यशाली विजेता को यह मौका दिया जाएगा। ये लोग 26 सितंबर को बुद्ध इंटरनेशल सर्किट में कार चला सकेंगे।
ईएमआर सीरिज ‘सिंगल मेक रेसिंग’ चैम्पियनशिप प्लैटफार्म पर आधारित है। इटियॉस कार को रेसिंग के लिए खासतौर से संशोधित किया जाता है। इसके लिए खास तरह के रेसिंग उपकरण का उपयोग किया जाता है, जिसकी पूर्ति टीआरडी (टोयोटा रेसिंग डेवलपमेंट, जापान) ने की है।
इस साल ईएमआर में हिस्सा लेने वाले 15 युवा और उत्साही चालक हैं- हिशम ईकेपी, हासिम ईकेपी, सुचिन्द्र गौड़ा, दीपक पी., कार्तिक कोनचैडी, अर्जुन एस., सैयद नासिर, मेजान अनीस, वैभव पारकर, विनोद गोपालस्वामी, अबिन थॉमकस, उत्सव शाह, तपेश्वर साजिथ, विवेक रामचंद्र और जगज्योत सिंह। ये आने वाले दो दिनों में रेसिंग के अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे और इनकी नजर होगी प्रतिष्ठा वाला ईएमआर ट्रॉफी हासिल करने पर।
dharmpath.com dharmpath